Views: 105
शहपुरा। नगर में शारदेय नवरात्रि के दौरान विभिन्न स्थानों पर विराजित माता महाकाली की प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा तिथि पर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। शारदा चौक सहित नगर के अन्य स्थानों पर विराजित माता रानी की प्रतिमाओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद विसर्जित किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। पूरे नगर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां महाकाली से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और सभी के कल्याण की कामना की।

नवरात्रि के दौरान माता रानी के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विसर्जन के साथ ही नवरात्रि उत्सव का समापन हुआ। भक्तों ने अगले वर्ष पुनः माता रानी के आगमन की कामना करते हुए जयकारों के साथ विदाई दी।












