डिंडौरी। ग्राम पंचायत रैपुरा में भारतीय जनता पार्टी मंडल मानिकपुर के तत्वावधान में आयोजित विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और खिलाड़ियों ने अपने दमखम, कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष साहू, जिला महामंत्री बद्री प्रसाद साहू, मंडल अध्यक्ष मानिकपुर, रैपुरा सरपंच भारत सिंह मरावी, अमेरा सरपंच संतोष धूमकेती, देवगांव सरपंच मनोज मार्को, भीकम सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता उत्तम चंद असाटी, जितेंद्र तिवारी, राधेश्याम साहू, सी.एस. मरकाम, मंडल महामंत्री राजेंद्र तिवारी, हरीश जित्तू राय, संतोषी विश्वकर्मा, फूलचंद झारिया, धर्मेंद्र झारिया, विश्वनाथ झारिया, मोहन झारिया, रविंद्र झारिया, सम्मरू सिंह, रम्मू सिंह, सांसद प्रतिनिधि राहुल रैकवार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में कमेंटेटर पारस यादव एवं पंकज भवेदी ने अपनी भूमिका निभाई, जबकि रेफरी कैलाश रजक और परवेश खान ने मुकाबलों का संचालन किया। आयोजन के सफल समापन पर खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला।











