स्टेट बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर जलभराव, राहगीर हो रहे परेशान मोटरसाइकिल चालक फिसलकर हो रहे चोटिल, जिम्मेदारों का नहीं जा रहा ध्यान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। नगर के स्टेट बैंक के सामने मुख्य मार्ग पर लगातार पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। वहीं पानी भरे मार्ग से गुजरते समय मोटरसाइकिल चालक फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे उन्हें चोटें भी आ रही हैं।

मुख्य मार्ग होने के कारण यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। इसके बावजूद जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की उचित व्यवस्था कराई जाए, ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!