Views: 143
शहपुरा। । बरगांव स्थित खेरमड़िया में इन दिनों लक्ष्मी उत्सव का आयोजन चल रहा है। इसी दौरान दो दिन पहले क्षेत्र में आए एक अज्ञात बाबा की मौत हो गई। बाबा की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल बाबा की मौत के कारणों और उनकी पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सूचना पर शहपुरा पुलिस द्वारा मामले की जांच एवं पहचान के प्रयास किए जा रहे है।












