, ‘मन की बात’ और बूथ सत्यापन पर विशेष फोकस
शहपुरा । भारतीय जनता पार्टी मंडल शहपुरा अंतर्गत शक्तिकेंद्र अमेरा की मासिक बैठक रविवार को शक्तिकेंद्र कार्यालय में आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष शहपुरा के निर्देशन एवं मंडल महामंत्री नितिन गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजनाओं और बूथ मजबूती को लेकर विस्तृत मंथन किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। बैठक में मुख्य रूप से तीन बिंदुओं पर विशेष रणनीति तैयार की गई। इसके तहत प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर और अधिक प्रभावी व जनसहभागिता पूर्ण बनाने, प्रदेश संगठन द्वारा निर्धारित आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने तथा लंबित बूथ सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर शक्तिकेंद्र प्रभारी विनय गुप्ता, भाजपा वरिष्ठ नेता बाबा ठाकुर, शक्तिकेंद्र संयोजक सुनील मरावी, सहसंयोजक अजमेर तेकाम सहित शक्तिकेंद्र के अंतर्गत आने वाले समस्त बूथ अध्यक्ष, बूथ महामंत्री, बीएलए-2 एवं पंच-परमेश्वर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।











