जिला पंचायत सीईओ ने मंगलवार को लिया तैयारियों का  जायजा,29 नवंबर को बरगांव में लगेगा विशाल दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

,

शहपुरा। डिंडौरी जिले के दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 29 नवंबर 2026 को जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव (शहपुरा) में विशाल दिव्यांग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ)  दिव्यांशु चौधरी ने जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर में दिव्यांगजनों के पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

सीईओ श्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर से जुड़ी सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण की जाएं। साथ ही पंजीयन, स्वास्थ्य परीक्षण एवं अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

इस शिविर के माध्यम से जिले के दिव्यांगजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं आवश्यक चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!