शहपुरा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल शहपुरा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र साहू द्वारा की गई है। जिला एवं प्रदेश नेतृत्व की सहमति और अनुमोदन के बाद घोषित कार्यकारिणी में कुल 17 पदाधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं।
घोषित कार्यकारिणी में करण उसराठे, निलेश साहू, विनोद कछवाहा एवं देवेंद्र कारपेंटर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं संजय सोनी एवं रविशंकर साहू को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार शिवम गोस्वामी, जवाहरिया साहू, विपुल रजक, अभिलाष सोनी एवं अनिल जायसवाल को मंत्री नियुक्त किया गया है। अमित यादव को सोशल मीडिया प्रभारी तथा प्रहलाद साहू को सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा मायाराम यादव को कोषाध्यक्ष, संदीप चक्रवर्ती को कार्यालय मंत्री एवं राजू अवधिया को मन की बात प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारिणी की घोषणा पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की गतिविधियों को मंडल स्तर पर सक्रिय बनाने की अपेक्षा जताई गई है।











