Views: 154
डिण्डौरी। जनजाति कल्याण केंद्र महाकोशल, बरगांव (शहपुरा) में दिव्यांगजनों एवं आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशाल मेगा दिव्यांगजन एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में देशभर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण, आवश्यक जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। साथ ही दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक सामग्री उपलब्ध कराने सहित विभिन्न जनकल्याणकारी सेवाएं प्रदान की गईं। शिविर के माध्यम से बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों एवं नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिला रहा है । शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाए गए हैं।











