Views: 209
डिंडौरी। । बरगांव के सिलगी नदी के पास हार्वेस्टर की लापरवाही के चलते सड़क पर बड़ा जाम लग गया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके के जवान संदीप चतुर्वेदी व स्टाप मौके पर पहुंचे और तत्परता दिखाते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने में जुट गए।शहपुरा पुलिस की सक्रियता और प्रयासों से कुछ ही समय में जाम खुलवाया गया, जिसके बाद आवागमन फिर से सामान्य हो सका।

बताया जा रहा है कि हार्वेस्टर चालक की लापरवाही के कारण यह स्थिति निर्मित हुई। इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर कृषि मशीनरी के आवागमन के दौरान सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता को उजागर किया है।












