वन विभाग एवं इको टूरिज्म बोर्ड की संयुक्त पहल से अनुभूति कार्यक्रम का किया गया आयोजन,150 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। वन मंडल डिंडौरी के तहत परिक्षेत्र शहपुरा के बीट घुटैना में द्वितीय दिवस भी अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम मध्यप्रदेश वन विभाग एवं इको टूरिज्म बोर्ड की संयुक्त पहल है जो कि युवा पीढी को वन जीवन के प्रति जागरूक करता है। कार्यक्रम में हाइ स्कूल रमपुरी के 45 और हायर सेकंडरी गुतलवाह के 105 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों को नेचर ट्रेल , बर्ड वॉचिंग जैसी गतिविधियों के साथ पर्यावरण, वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण व संवर्धन,तथा वन विभाग के पद अनुक्रमणिका वा उनके दायित्वों की जानकारी दी गई और क्विज प्रतियोगिता ,पेंटिंग का आयोजन किया गया।
वन परिक्षेत्र अधिकारी शहपुरा जगदीश् वासपे सहित वन विभाग के अधिकारी सहित शिक्षक और वन परिक्षेत्र शहपुरा का स्टॉफ मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!