कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने किया ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : 28 अक्टूबर, 2025
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जे.पी. यादव, जनसंपर्क अधिकारी श्री चेतराम अहिरवार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
दौरान कलेक्टर ने ईवीएम एवं व्हीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सील, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा पंजी सहित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं दुरुस्त पाई गईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों को निर्देश दिए कि वे ईवीएम और व्हीवीपैट मशीनों की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी मुस्तैदी एवं सतर्कता के साथ करें।
इस दौरान निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!