Views: 376
सिलौडी। कटनी जिला के जनपद ढीमरखेडा जनपद पंचायत के गौरा ग्राम पंचायत में विधायक मद से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा जिसके लिये स्थानीय विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने 20 लाख की राशि स्वीकृत की है जिसके तहत विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रशान्त राय,उपाध्यक्ष मोती हल्दकार ,जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय,महामंत्री विजय राय ,मनीष बागरी ,किशन राय,शिव कुमार दहिया ,अरविंद तिवारी,धनी राम विश्वकर्मा,दुर्गेश विश्वकर्मा ,पप्पू सिंह ,अखिलेश राजभर की उपस्थिति में गुरुवार को भूमिपूजन किया गया,इस भवन के बनने से स्थानीय लोगो को सादी विवाह व अन्य कार्यक्रमो में उपयोगी साबित होगा।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में गौरा माध्यमिक शाला में साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुये और छात्राओ को साईकल वितरित किए।












