जनपद पंचायत शहपुरा में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित,सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : 17 दिसंबर, 2025
जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत आज 17 दिसंबर 2025 को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  ऐश्वर्य वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद क्षेत्र की विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में समस्त ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं संबंधित योजना प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान धरती आबा जनभागीदारी अभियान, सीएम हेल्पलाइन, लेबर बजट, समग्र ई-केवाईसी, सूचना का अधिकार, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, “एक बगिया माँ के नाम” योजना तथा जनपद भूमि आवंटन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई।
एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचना प्राथमिकता होनी चाहिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!