हरियाली अमावस्या पर श्रीराम-जानकी वाटिका में युवाओं ने किया पौधारोपण,4-5 वर्षों से लगातार हर रविवार पौधारोपण अभियान चला रहे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डौरी। हरियाली अमावस्या के अवसर पर शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम करौंदी स्थित श्रीराम-जानकी वाटिका में युवाओं की टीम ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। खास बात यह है कि यह युवा और उनकी टीम पिछले 4-5 वर्षों से लगातार हर रविवार पौधारोपण अभियान चला रहे हैं। अभियान के तहत पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल और संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है।
युवाओं का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला अभियान है। इसी उद्देश्य से वे हर रविवार पौधारोपण कर लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।
हरियाली अमावस्या पर आयोजित कार्यक्रम में धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, भाजपा मंडल मंत्री विजय राजा साहू, पत्रकार भीमशंकर साहू, दिलीप सिंह कुशराम एवं शारदा नामदेव सहित अन्य युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!