कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा का निरीक्षण किया ,स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं,ओपीडी,दवाई उपलब्धता, दवाई वितरण, प्रसव कक्ष, पीएनसी वार्ड , जनरल वार्ड,पोषण पुर्नवास केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डोरी।  कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर  अनिल कुमार राठौर,एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा ,  बीएमओ डॉ सत्येंद्र परस्ते सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

       कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं,ओपीडी,दवाई उपलब्धता, दवाई वितरण, प्रसव कक्ष, पीएनसी वार्ड की स्थिति, जनरल वार्ड,पोषण पुर्नवास केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली,उन्होंने केंद्र के लिए स्वीकृत एवं उपलब्ध जांच उपकरण के सम्बन्ध में बीएमओ से जानकारी ली। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने रोगी कल्याण समिति की बैठक के मुद्दों की समीक्षा की। उन्होंने रोगी कल्याण समिति की बैठक नियमित रूप से आयोजित करने के लिए निर्देश दिए,उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ की फोटोयुक्त जानकारी आमजन की सुविधाएं के लिए लगाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने एसडीएम शहपुरा को स्वास्थ्य केंद्र का नियमित निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया, उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री, स्टाफ क्वार्टर और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली, उन्होंने शिकायत निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!