पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा मंडल पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहपुरा ने किया पौधारोपण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा वार्ड क्रमांक 9, बूथ क्रमांक 78 स्थित श्री राम मंदिर बाजार चौक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को स्मरण किया गया।

जयंती के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत श्मशान घाट स्थित शिव मंदिर के पास पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भजन दास चक्रवर्ती, मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद सुरेंद्र साहू, पूर्व महामंत्री सोनलाल परस्ते, समाजसेवी सोनेलाल विश्वकर्मा, संजय सोनी, दामोदर साहू, संजू उसराठे, राजू अवधिया, गणेश रजक, नारायण कछवाहा, कमल कछवाहा, सतीश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सुमित साहू, राम कुमार, लाला कछवाहा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय  के अंत्योदय एवं राष्ट्रसेवा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!