नवागत एसडीएम शहपुरा की ताबड़तोड़ कार्रवाई ,झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप,एसडीएम ने एक क्लीनिक को किया सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी। नवागत एसडीएम जमादार फरहान इरफान ने आते ही यह साफ कर दिया की अनैतिक गतिविधियों शहपुरा अनु विभाग में नहीं चलेंगी, उन्होंने आते ही गैस के लिये चार साल भटक रही गरीब महिला चमेली बाई बनवासी को गैस चूल्हा दिलवाया।   इसी क्रम में शनिवार के दिन एसडीएम ने शहपुरा नगर में संचालित अवैध झोलाछाप डॉक्टरों की क्लिनिको में छापा मारा जिसमें मुख्य मार्ग में संचालित डॉक्टर पंकज सिन्हा अपने क्लीनिक में नहीं मिले व क्लीनिक का संचालन घर में ही पाया गया जिसके कारण घर को सील नहीं किया गया वहीं दूसरी तरफ उमरिया रोड में संचालित एक क्लीनिक को एसडीएम ने मौके पर सील करवाया और सख्त चेतावनी दी अवैध झोलाछापों की क्लीनिक नगर के अंदर संचालित नहीं होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!