मजनू अभियान_ कटनी पुलिस द्वारा जागृति पार्क में विशेष अभियान,शोहदों को दी चेतावनी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटनी।  पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में माधवनगर पुलिस द्वारा जागृति पार्क में असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु “मजनू अभियान” के तहत एक विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य

पार्क में आने वाले नागरिकों को अनुशासन, शालीनता और सभ्य व्यवहार के प्रति जागरूक करना था, साथ ही शांति भंग करने वाली गतिविधियों को रोकना। पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासनहीनता और अनुचित व्यवहार में संलिप्त युवाओं को सख्त चेतावनी दी और भविष्य में ऐसे कृत्यों से दूर रहने की हिदायत दी।

इस अवसर पर, पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन ने कहा, “हमारा मुख्य उद्देश्य जागृति पार्क और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर नागरिकों की सुरक्षा और शांति बनाए रखना है। असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जाएगी और कानून का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

इस विशेष अभियान में उप निरीक्षक प्रतीक्षा सिंह चंदेल और उप निरीक्षक दुर्गेश तिवारी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रकार के अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि स्थानीय लोग सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपना समय व्यतीत कर सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!