आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों सहित 30 बकरी 5 बैल व 3 भैसों की हुई मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा।  जिले के समनापुर थाना अंतर्गत तीन जगह अलग अलग गिरी आकाशीय बिजली गिरने से दो किशोरों की मौत हो गई। इसके अलावा तीस बकरी, पांच बैलों की भी जान चली गई। इसी तरह महिला बाल विकास विभाग के परियोजना कार्यालय समनापुर में भी आकाशीय बिजली गिरने से यहां लगे कंप्यूटर, बिजली उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए।

दो किशोरों की गई जान


समनापुर पुलिस ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग साढे़ चार से पांच बजे के बीच कई जगह आकाशीय बिजली गिरी है। तीन जगह की सूचना मिली है। ग्राम सिमरधा में आकाशीय बिजली गिरने से जंगल के पास खेत में मौजूद दो युवकों की मौत हो गई। बिजली गिरने से सिमरधा निवासी अशोक व चक्कू की मौत हुई है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

30 बकरियों व 5 बैलो की मौत


इसी तरह समनापुर थाना क्षेत्र के ही ग्राम बीतनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीस बकरी और पांच बैल की मौत हुई है। ये मवेशी जंगल के पास चर रहे थे। जानकारी लगते ही बडी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस सहित राजस्व अमले द्वारा पीडित किसानों की जानकारी एकत्रित की जा रही है।

3 भैसों की हुई मौत

वही डिंडोरी जिले बजाग वन परिक्षेत्र वन ग्राम खम्हेरा दादर टोला में नंदलाल पिता गोरेलाल धुर्वे जाति गोंड़ अपने पालतू जानवर भैंस को जंगल मे चरा रहा था तभी 3 बजे के करीब आकाशीय बिजली से तीन भैंसों क़ो नुकसान हुआ है

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!