शहपुरा में साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक हुई आयोजित ,पटवारियों ने नवागत एसडीएम का किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा।    दिनांक 10/09/2026 को तहसील कार्यालय में साप्ताहिक राजस्व समीक्षा बैठक आयोजित हुई उक्त समीक्षा में एसडीएम महोदय द्वारा भू अर्जन प्रकरण,फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन, आधार खसरा लिंक, भू राजस्व संग्रहण ,राजस्व न्यायालय में प्रचलित नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए । संबधित राजस्व कर्मचारियो को मानसून के दौरान अतिवृष्टि से मकान क्षति , सर्पदंश, आकाशीय बिजली गिरने से जन ,पशु हानि से सम्बंधित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए ।खरीफ गिरदावरी को गुणवत्तापूर्ण रूप से निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कृषकों फसल पंजीयन में असुविधा न हो ।
इसके साथ ही राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन ,जन सुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की गहन समीक्षा की गई , राजस्व संबंधी प्राप्त आवेदनों के समय सीमा में निराकरण हेतु निर्देशित किया गया । उक्त राजस्व समीक्षा बैठक में आर पी मार्को तहसीलदार शहपुरा, एच एस भवेदी नायब तहसीलदार,बी एस धुर्वे नायब तहसीलदार एवं समस्त राजस्व निरीक्षक,पटवारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!