Post Views: 5
शहपुरा। थाना क्षेत्र के बरौदा गांव के पास कार ने राहगीर महिला को टक्कर मार दी और कार पेड़ से जाकर टकरा गई हादसा होते ही कार में रखें डीजल के डिब्बा बिखर गए और डीजल चोर गिरोह होने का खुलासा हुआ । दरअसल बुधवार सुबह कार में डीजल चोरी कर चोर उमरिया जा रहे थे उसी दौरान सड़क हादसा हो गया और कार पेड़ से जाकर टकरा गई हादसा होने से कार में रखें डीजल के डिब्बे बिखर गए और डीजल चोर मौके से फरार हो गए शहपुरा पुलिस मामले की जांच कर रही है ।











