शहपुरा आंगनबाड़ी केंद्र में मनाया गया पोषण माह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा -एकीकृत महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना शाहपुरा अंतर्गत सेक्टर शहरी शाहपुरा के वार्ड क्रमांक 9 में परियोजना अधिकारी विपिन डहेरिया के निर्देशन में पोषण माह अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किए गए कार्यक्रम में पोषण सेक्टर सुपरवाइजर प्रतिभा साहू के द्वारा अंतर्गत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को मिलेट्स मोटे अनाज एवं मौसमी फल सब्जियां आदि के सेवन के बारे में समझाया गया साथी मिलेट्स एवं मौसमी फल सब्जियां की प्रदर्शनी लगाकर हितग्राहियों को समझाया बच्चों का वजन सत्यापन किया गया मोटे अनाज एवं पोषण आहार हरी सब्जियों की प्रदर्शनी लगाई गई पोषण माह आगामी 30 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण से मुक्त भारत का निर्माण करना है उक्त कार्यक्रम में सुपरवाइजर लक्ष्मी शिव आकांक्षा नामदेव आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता साहू वार्ड क्रमांक 9 कार्यकर्ता पार्वती साहू वार्ड क्रमांक 6 कार्यकर्ता सरिता गुप्ता वार्ड क्रमांक 12 सहायिका लक्ष्मी बरमैया सुमन बनवासी सहित वार्ड के हितग्राही सम्मिलित हुए

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!