राघोपुर मरवारी बांध का विरोध – ग्रामीणों ने घेरा ठेकेदार का कैम्प,बांध बनाने का कर रहे है विरोध,पुलिस दलबल के साथ पहुंची मौक़े पर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डौरी 28 जनवरी 2026 – जिले में राघोपुर बहुउद्देशीय परियोजना के अंतर्गत बनने वाले बांध में एक बार फिर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मरवारी में बनने वाले इस बड़े बांध का विरोध करते हुए सैकड़ो ग्रामीण ठेकेदार के घुसिया गांव में बने कैंप में प्रवेश कर गए और ठेकेदार के कर्मचारियों ने कैंप को घेर लिया।

बताया जाता है कि नर्मदा नदी पर बांध बन जाने से बीस ग्राम पंचायत के लगभग 52 गाँव प्रभावित होंगे।ग्रामीणों के विरोध के बाद भी बांध निर्माण की प्रक्रिया शुरु किये जाने से ग्रामीण नाराज हैं । प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार प्रशासन के द्वारा भूअर्जन का काम अभी जारी है ।

ग्रामीणों के द्वारा कैंप को घेरे जाने की सूचना के बाद शहपुरा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई है कैम्प के अंदर भारी पुलिस बल मौजूद होने की जानकारी मिल रही है। खबर लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने की कवायद जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!