अवैध ओवरलोड रेत परिवहन करते 2 हाइवा डम्फर पकड़ाये ,चालक के पास लाइसेंस भी नही, एसडीएम शहपुरा ने की कार्यवाही।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा। आज दिनांक 23.10.2024 को अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा आईएएस ऎश्वर्य वर्मा के मेहंदवानी भ्रमण के दौरान हाईवा डम्पर मालिक रामेश्वर साहू, निवासी ग्राम बम्हनी हाइवा डम्फर चालक रतन पिता हुकुम ठाकुर निवासी बेलखेड़ी जिला नरसिंहपुर के द्वारा अवैध ओवर लोडिंग रेत परिवहन करते हुए पाया गया। जिसमें हाईवा डम्फर में लम्बाई 6 मीटर, चौड़ाई 2.50 मी. एवं ऊँचाई 2.40 मी० = 36 घनमीटर मौके से जप्त कर सुरक्षा हेतु पुलिस थाना मेहंदवानी में खड़ा किया गया। वाहन चालक के पास लायसेंस नहीं पाया गया वही दूसरा वाहन प्रह्लाद साहू जबलपुर का है जिसको ड्राइवर सत्यम ठाकुर पिता रामु ठाकुर चला रहा था जिसमे भी ओवरलोड रेत पाई गई, । रिपोर्ट तैयार कर खनिज विभाग डिण्डोरी को भेजा गया है कार्यवाही के दौरान नायब तहशीलदार सुकमन कुलेश व स्टाप मौजूद रहा

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!