लोहरदगा में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर भव्य समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लोहरदगा, 12 सितंबर 2024: आज लोहरदगा जिले के अररु सारना मैदान में करमा पर्व के पूर्व संध्या समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों से 31 खोड़ा ग्रुप ने अपनी कला और संस्कृति का भव्य प्रदर्शन ढोल नगाड़े के साथ किया।

समारोह में खोड़ा ग्रुप की प्रस्तुतियों के बाद उन्हें प्रसादी के रूप में चना और गुड़ वितरित किया गया। इस समारोह में बुजुर्गों, बच्चों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक पोशाक पहनकर भाग लिया और समारोह की भव्यता को बढ़ाया।

मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी और झामुमो नेत्री श्रीमती राधा तिर्की ने समारोह में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने खोड़ा ग्रुप का मनोबल बढ़ाने के लिए उन्हें पुरस्कृत किया और उनकी प्रस्तुति की सराहना की। समारोह में जनप्रतिनिधि और कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

यह कार्यक्रम स्थानीय संस्कृति को प्रोत्साहित करने और समुदाय के बीच एकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!