Post Views: 473

शहपुरा। आज बरगांव के जनजाति कल्याण केंद्र में विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ श्री राजकुमार मटाले, कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके, कैंट विधायक अशोक रोहाणी,सीधी सांसद राजेश मिश्रा,संदीप रजक आयुक्त निशक्तजन,भरत शरण सिंह चैयरमैन ,हर्ष सिंह कलेक्टर, एसपी वाहिनी सिंह,अनिल सिंह राठौर जिला पंचायत सीईओ,एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा,डॉक्टर हरिशंकर मरकाम शिविर संयोजक,मनोहर लाल साहू अध्यक्ष कल्याण केंद्र , शैलेश बाबा मिश्रा ,प्रियंका आर्मों सहित अन्य की उपस्थित में कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया , बृहद स्वास्थ्य शिविर में आज करीब 10 हजार से अधिक मरीजों का चेकअप और उपचार किया जाएगा और साथ ही इस दौरान उन्हें निशुल्क दवा और उपकरण प्रदान किए जायेंगे












