कलेक्टर  हर्ष सिंह ने राई में शासकीय उचित मूल्य की दुकान का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



शहपुरा।  कलेक्टर  हर्ष सिंह ने शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम राई का निरीक्षण किया। उन्होंने खाद्य वितरण की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित हितग्राहियों के कार्ड की जाँच कर उनसे राशन वितरण के सम्बन्ध में जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि राशन का वितरण समय पर किया जा रहा है।
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने हितग्राहियों को वितरित किये जा रहे अनाज की गुणवत्ता की जाँच की, उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता की नियमित जाँच करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने केंद्र के भंडार, माप तौल, बीज वितरण, खाद उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित हितग्राहियों से चर्चा कर शासकीय योजनाओं की प्रगति का हाल जाना, साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को मौके पर सुना और अधिकारियों को समस्याओं का निपटान करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत  अनिल कुमार राठौर, एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा ,नायब तहशीलदार सुकमन कुलेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!