कलेक्टर हर्ष सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रों की सुनवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



शहपुरा।    कलेक्टर  हर्ष सिंह ने आज मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की समस्याएं सुनी। आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत किए, जिनका त्वरित निराकरण किया गया। जिन आवेदन पत्रों का निराकरण नहीं हो पाया, उनके लिए आवेदकों को समय सीमा दी गई है। आज जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत अनिल कुमार राठौर, अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर  सुनील शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी  रामबाबू देवांगन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। साथ ही समस्त जनपद पंचायत के सीईओ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने जनसुनवाई के आवेदनों को प्राथमिकता से निराकरण करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किये हैं।


जनसुनवाई में ग्राम हर्राटोला निवासी मुकेश कुमार भारतिया ने आवेदन प्रस्तुत कर पीएम जनमन आवास योजना से लाभांवित करने की मांग की। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने संबंधित अधिकारी को उक्त आवेदन पर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही इसी प्रकार से अन्य जनसुनवाई मे प्राप्त अन्य सभी आवेदन पत्रों पर त्वरित कार्यवाही हेतु विभाग प्रमुख को निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि सभी जनसुनवाई के सभी आवेदनों का निराकरण कर आवेदकों को अवगत करायें।
जनसुनवाई में आज राजस्व विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग से संबंधित पेयजल, भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, उपचार सहायता आदि के आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!