प्रायवेट स्कूल एसोशिएशन की बैठक आयोजित,मान्यता नवीनीकरण एवं नवीन मान्यता में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिण्डोरी। दिनाँक 05/02/2025 दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर नेहा मारव्या सिंह की सुबह 11.00 बजे से अशासकीय विद्यालयों की मीटिंग के पश्चात प्रायवेट स्कूल एसोशिएशन की मीटिंग दीदी कैफे में आयोजित की गई जिसमें जिले के सभी प्रायवेट स्कूलों के संचालक उपस्थित रहे। बैठक में मान्यता नवीनीकरण एवं नवीन मान्यता में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। शासन के सभी दिशा निर्देर्शों का पालन करते हुए स्कूलों का संचालन सुनिश्चित करने पर चर्चा के साथ आगामी शिक्षा सत्र 2025-26 में शासन के नियमानुसार 10 प्रतिशत से कम ही फीस वृद्धि प्रत्येक कक्षा में की जाये और उस फीस वृद्धि का सीधा-सीधा लाभ स्कूल स्टाफ के वेतन भत्तों की वृद्धि में दिया जाना चाहिए। किताब कॉपी एवं ड्रेस को भी कम के कम दाम पर उपलब्धता पर ठोस कदम उठाने कहा गया। स्कूलों पर अनावश्यक एवं गैर कानूनी तरीके से दवाब बनाने वाले लोगों, अधिकारियों एवं संगठनों से कानून का सहारा लेकर एकजुट होकर समस्याओं से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। कुछ अधिकारियों के द्वारा स्कूल संचालकों के प्रति रूड एवं आक्रामक व्यवहार पर प्रायवेट स्कूल एसोशिएशन ने अप्रसन्नता व्यक्त की। कोई भी स्कूल संचालक कक्षा पहली के बाद बिना टी.सी. के प्रवेश न लें। अगर किसी विद्यालय पर बिना टी.सी. के एडमीशन या बिना फीस के पढ़ाने तथा बिना फीस दिए टी.सी. देने का दबाव किसी व्यक्ति, संगठन या अधिकारी व्दारा आता है तो, उसको प्रायवेट स्कूल एसोशिएशन डिण्डौरी के संज्ञान में लाया जाय, उस प्रकरण को प्रदेश स्तर तक पहुँचाया जायेगा, तथा उस पर सभी स्कूल संचालक एकजुट होकर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। अंत में सभी स्कूल संचालकों से आग्रह किया गया कि वे अपना कार्य ईमानदारी एवं मेहनत के साथ निडर होकर विद्यार्थियों के हित में करते रहें। आगामी बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!