राजस्व विभाग के विभिन्न बिन्दुओं पर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से जानकारी ली,राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 06 फरवरी, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने राजस्व विभाग के विभिन्न बिन्दुओं पर राजस्व अधिकारियों से जानकारी ली। जिसके तहत रिकार्ड सुधार, नामांतरण, बटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरूस्ती, फार्मर रजिस्ट्री, आधार से खसरा लिकिंग, ईकेवायसी आदि बिन्दुओं पर कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने विस्तार से सर्किलवार समीक्षा की। उन्होंने समस्त बिन्दुओं के तहत लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लंबित पर प्राथमिकता के साथ कार्य करते हुए लक्ष्यों को पूरा करें। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आमजन को बिना कारण परेशानी न हो। आधार से खसरा लिकिंग और फार्मर रजिस्ट्री के लंबित प्रकरणों को 15 फरवरी तक पूरा करें। कृषकों के आधार अपडेट करने के लिए शिविर आयोजित कर लक्ष्य पूरा करें, राजस्व वसूली के लक्ष्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करें।
कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने आरबीसी प्रकरण, धारणाधिकार , लंबित न्यायलीन प्रकरण, वक्फ संपत्ति की जानकारी, अतिक्रमण की स्थिति, जीर्णशीर्ण भवनों की जानकारी, नमभूमि की जानकारी, शासन संधारित मंदिरों की जानकारी सहित अन्य मुद्दों पर विस्तृत जानकारी ली और तत्संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमानुसार विधिवत रूप से अतिक्रमण के लिए कार्य करें। शासन के निर्देशों का पालन कर उचित कार्यवाही करें। सर्किलवार अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी शासकीय पदाधिकारी अपने अपने कार्यक्षेत्रों में उपस्थित रहें। अपने कार्यक्षेत्र में पटवारी के अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी जिम्मेवार होंगे। राजस्व के मामलों में प्राथमिकता से कार्य करें, जिसके संबंध में प्रत्येक 15 दिन में समीक्षा की जाएगी। सीएम हेल्पलाइन को प्राथमिकता के साथ पूरा करें, प्रकरणों का निराकरण तथ्य आधारित और समाधानकारक होना सुनिश्चित करें। प्रत्येक सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों को संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ पढकर निराकृत करें।
उक्त बैठक में एडीएम  अनिल कुमार राठौर, संयुक्त कलेक्टर  सुनील शुक्ला, एसडीएम शहपुरा  ऐश्वर्य वर्मा सहित अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डिंडौरी की बालिकाओं ने मारी बाजी,फाइनल में नर्मदापुरम संभाग को हराकर बनीं विजेता, राधा, मुनिंदा, सुहानी और नंदनी का मुरैना राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन

स्वामित्व योजना में पटवारी सतेंद्र तिवारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन, 103 रजिस्ट्रियों का बनाया कीर्तिमान,एसडीएम शहपुरा फरहान इरफान जमादार ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित, समय-सीमा में लक्ष्य पूरा करने पर दिया जोर

error: Content is protected !!