कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने एसडीएम कार्यालय शहपुरा का किया निरीक्षण,पटवारी, राजस्व निरीक्षक की  सामूहिक बैठक ली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 11 अप्रैल, 2025
कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने विकासखंड शहपुरा में कार्यालय तहसील डिंडौरी का औचक निरीक्षण किया। और साथ-ही-साथ शहपुरा तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत में पदस्थ पटवारी, राजस्व निरीक्षक की सामूहिक बैठक ली। कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने बताया की आगामी वर्षों में जिले के जलस्तर बढ़ाने एवं पानी की समस्या हल करने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में दो-दो तालाब निर्माण करने का प्रस्ताव बनाया गया है, जिससे गांव के जीव-जन्तु, पशुं एवं किसानों को खेती के लिए पानी मिल सकेगा। इसलिए आज पटवारी, राजस्व निरिक्षक से एक-एक पटवारी हल्कावार पटवारीयों से शासकीय भूमि चिन्हित करने हेतु चर्चा की। कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों में जमीन चिन्हित नहीं कि गई है, उन ग्राम पंचायतों में 15 अप्रैल तक चिन्हित कर निर्माण हेतु पूर्ण कार्यवाही कर लें। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जायेगी। अतं में कलेक्टर श्रीमती मारव्या ने 15 अप्रैल 2025 से ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले जनसुनवाई में पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक, सरपंच, सचिव उपस्थित रहेंगे, जो पंचायत स्तर पर होने वाली समस्या का समन्वय के साथ हल करेंगे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  अनिल कुमार, अनुविभागीय अधिकारी  ऐश्वर्य वर्मा, तहसीलदार  पुष्पेन्द्र पेन्द्रे, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!