जनपद पंचायत बजाग व करंजिया में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित ,बैगा जनजाति सहित आमजन की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : 02 जून, 2025
जनपद पंचायत बजाग एवं करंजिया में गत दिवस जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान करना रहा। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण हेतु आहार अनुदान, जनधन खाता, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, केवाईसी, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड सहित बैगा जनजाति की विशेष समस्याओं को प्राथमिकता से सुना गया एवं संबंधित विभागों द्वारा मौके पर निराकरण किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुनील शुक्ला, सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला, जनपद पंचायत बजाग एवं करंजिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनप्रतिनिधि, तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई एवं आवेदन प्रक्रिया में सहायता की गई। बैगा जनजाति के लोगों को विशेष रूप से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने पर बल दिया गया। जन समस्या निवारण शिविर में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर लोगों को राहत प्रदान की गई, जिससे ग्रामीणों में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और जागरूकता का वातावरण निर्मित हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!