Views: 1,331
शहपुरा। रक्षाबंधन पर्व के दूसरा दिन ग्रामीण क्षेत्र मैं कजलियो का त्यौहार मनाया जाता है इस त्यौहार को मनाने के लिए श्रावण मास की नवमी तिथि को गेहूं को टोकनियों में बोया जाता है जिसका विसर्जन रक्षाबंधन पर्व की दूसरे दिन भादों कि प्रतिपदा तिथि को किया जाता है जिसे स्थानीय भाषा में कजलियो का त्योहार कहा जाता है कजलियो को विसर्जन करने के बाद लोग देवी देवताओं में वह गौ माता को कजलिया चढ़ाते हैं इसके बाद अपने बड़े बुजुर्गों को कजलिया चढ़कर आशीर्वाद लेते हैं














