शहपुरा में खाद्य विभाग की कार्यवाही, दिवाली से पहले मिठाई दुकानों का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : 16 अक्टूबर, 2025
आगामी दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु आज शहपुरा क्षेत्र अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी, एएसओ एवं राजस्व विभाग के संयुक्त दल द्वारा शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दल ने मिठाइयों, दूध, खोवा एवं अन्य खाद्य सामग्री के नमूने एकत्रित किए और दुकानदारों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। टीम ने मिठाइयों के निर्माण में उपयोग होने वाले रंग, तेल एवं सामग्री की जांच की और सुनिश्चित किया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
इस दौरान दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि मिलावटी या खराब गुणवत्ता के खाद्य पदार्थ विक्रय पाए जाने पर उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!