मेन रोड गाड़ासरई स्थित राजस्थान स्वीट्स पर एलपीजी सिलेंडर दुरुपयोग का मामला, दो सिलेंडर जप्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 28 अक्टूबर, 2025
आज मंगलवार को मेन रोड गाड़ासरई स्थित खेतेश्वर राजस्थान स्वीट्स पर द्रवित पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम ख़ान द्वारा द्रवित पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन पर कार्यवाही की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में दो लाल रंग के घरेलू एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग करते हुए पाया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। तत्पश्चात दोनों सिलेंडरों को जप्त कर साहू एचपी गैस एजेंसी गाड़ासरई की सुपुर्दगी में दिया गया एवं प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ की गई।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि घरेलू उपयोग हेतु प्रदत्त एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें, अन्यथा नियमानुसार दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!