सोसल मीडिया पर,  डिंडौरी में आरएसएस के खिलाफ विवादित पोस्ट पर विवाद, युवक के खिलाफ नारेबाजी और शिकायत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी।  सोशल मीडिया पर आरएसएस के खिलाफ एक विवादित पोस्ट किए जाने के बाद जिले में तनाव की स्थिति बन गई। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाने पहुंचकर आरएसएस से जुड़े सदस्यों और बड़ी संख्या में युवाओं ने आरोपी युवक के खिलाफ तीखी नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक धर्म विशेष से जुड़े युवक द्वारा सोशल मीडिया पर आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट की गई थी। पोस्ट सामने आने के बाद संबंधित वर्ग में आक्रोश फैल गया। इसके बाद आरएसएस से जुड़े पदाधिकारियों और युवाओं ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विवादित पोस्ट से सामाजिक माहौल खराब होता है और इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पुलिस ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट की सामग्री की जांच की जा रही है, जिसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!