Post Views: 248
शहपुरा। नगर व आसपास के पूरे क्षेत्रो में अपने आप से स्वघोषित झोलाछाप डाक्टर एक तो बिना डिग्री के बडे से बडे ईलाज के दावे के साथ ईलाज कर रहे है साथ ही बिना किसी दवा बेचने के लाईंसंेस के लाखो की दवाईया भी मरीजो को बेच रहा है इस पूरे मामले में ऐसा नहीं कि प्रसाशन को मालूम नहीं होगा परन्तू प्रशासन आंख मूद कर बैठा है। ये झोलाछाप डाक्टर बिना किसी लाईसेंस के बाहर से बिना बैच नम्बर की दवाईया बुलावाकर मरीजो को देकर मनमाना पैसे बसूल रहे व मरीज को इन दवाईयो से फायदा हो रहा है कि नही इससे इन झोलाछाप डाक्टरो को कोई लेना देना नहीं है वही इस मामले मे जब बीएमओ सतेन्द्र परस्ते से बात की गई तो उन्होने बताया ऐसे झोलाछापो के विरूद्व कार्यवाही की जाती रही है आपने मामला बताया है इस त्वरित संज्ञान लेकर टीम बनाकर सभी के विरूद्व कडी कार्यवाही की जावेगी ।












