Search
Close this search box.

बेटियों ने बढ़ाया डिंडौरी जिले का गौरव — राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में करेंगी हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : 10 दिसंबर, 2025
जिला प्रशासन के निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप डिंडौरी जिले की बेटियों ने खेल जगत में एक और उपलब्धि हासिल की है। विभागीय शालेय खेल कैलेंडर 2025-26 के अंतर्गत फुटबॉल सब-जूनियर बालिका वर्ग में आकांक्षा धुर्वे पिता संतोष सिंह एवं यशवंती परस्ते पिता मिलन सिंह, कन्या मा. शाला शहपुरा की छात्राओं ने विद्यालय, विकासखंड, जिला, संभाग और राज्य स्तरीय सभी छह चरणों की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन सुनिश्चित किया है।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन एवं सहायक आयुक्त जनजाति कार्य श्री राजेंद्र कुमार जाटव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जिससे पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है।

जिला क्रीड़ा प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह राजपूत ने बताया कि चयनित छात्राएं 11 से 15 दिसंबर 2025 तक नर्मदा पुरम में आयोजित प्री-नेशनल कोचिंग कैंप में भाग लेंगी। इसके पश्चात 18 से 22 दिसंबर 2025 तक झारखंड राज्य के रांची में होने वाली 69वीं राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में फुटबॉल कोच जागेश्वर नंदा के मार्गदर्शन में दमखम दिखाएंगी।

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन करने वाली इन खिलाड़ियों को सहायक आयुक्त जनजाति कार्य राजेंद्र कुमार जाटव, जिला क्रीड़ा प्रभारी पुरुषोत्तम सिंह, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम. के. राय, प्राचार्य यशवंत साहू, डॉ. डी. के. श्रीवास्तव, संदीप सोनी, खेल प्रशिक्षक रमा साहू, अनिल लोधी, जागेश्वर नंदा, नवीन खरगाल, दिलीप सोनवानी, शेरमेर खालको, परवेज खान, अमर साहू, विद्यालय स्टाफ एवं समस्त खेल प्रेमियों ने हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!