Search
Close this search box.

जल जीवन मिशन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न, निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 10 दिसंबर, 2025
कलेक्ट्रेट सभागार डिंडौरी में आज जल जीवन मिशन की साप्ताहिक समीक्षा बैठक माननीय कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  दिव्यांशु चौधरी, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री अफजल अमानुल्लाह सहित विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री (सिविल एवं मैकेनिकल) तथा संबंधित संविदाकार उपस्थित रहे। अंतर्विभागीय निरीक्षण अधिकारी एवं अन्य संविदाकार वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
बैठक में माह नवंबर में पूर्ण किए जाने वाले शेष 23 ग्रामों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। कार्य में विलंब पाए जाने पर कलेक्टर महोदया ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित एजेंसियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संविदाकारों से नवंबर एवं दिसंबर माह की योजनाओं हेतु कार्यपूर्णता की तिथि सुनिश्चित कराते हुए कहा कि निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यों की प्रगति की पुनः समीक्षा 20, 25 एवं 30 दिसंबर 2025 को की जाएगी।
कलेक्टर ने नल-जल योजना के निर्माण कार्यों के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों का रोड रेस्टोरेशन कराए जाने तथा कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों एवं निरीक्षणकर्ता अधिकारियों को सतत निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश प्रदान किए।
जिले में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा प्रत्येक ग्राम में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा निरंतर समीक्षा और मॉनिटरिंग की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

error: Content is protected !!