अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, डंपर जप्त,नायब तहसीलदार करंजिया की कार्यवाही

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडौरी : 16 दिसंबर, 2025
अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 16 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 2 बजे नायब तहसीलदार करंजिया शैलेश गौर  द्वारा ग्राम खन्नात क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक डंपर को पकड़ा गया।
जांच के दौरान डंपर में मौके पर 15.1 घन मीटर रेत पाई गई। जप्त किए गए वाहन का पंजीयन क्रमांक सीजी 31 बी 9366 है, जिसके वाहन स्वामी का नाम सुशील सिंह, निवासी ग्राम पमरा, पोड़की बताया गया। मौके पर डंपर चालक रामप्रसाद, पिता मंगलू द्वारा रेत परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके।
दस्तावेजों के अभाव में डंपर को जप्त कर थाना करंजिया के सुपुर्द किया गया है। मामले में नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाइयाँ लगातार जारी रहेंगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!