राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न,राजस्व निरीक्षक मंडल अमरपुर, डिण्डौरी, करंजिया, बजाग, मेंहदवानी एवं राई को कारण बताओ नोटिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 15 दिसंबर, 2025
सोमवार को कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्टर सभाकक्ष में राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों की कोर्टवार समीक्षा करते हुए नामांतरण, बटवारा, सीमांकन एवं अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर जोर देते हुए प्रत्येक पटवारी को प्रतिदिन 50 फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री किसान निधि योजना अंतर्गत लंबित ई-केवायसी एवं एनपीसीआई सीडिंग कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कैंपों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और वीसी के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्व वसूली की भी विस्तृत समीक्षा की गई। जिले के लिए 4 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके विरुद्ध 2.18 करोड़ रुपये की वसूली की जा चुकी है। शेष 1.81 करोड़ रुपये की वसूली फरवरी माह तक पूर्ण करने के निर्देश ने दिए।
कार्य प्रगति असंतोषजनक पाए जाने पर राजस्व निरीक्षक मंडल अमरपुर, डिण्डौरी, करंजिया, बजाग, मेंहदवानी एवं राई को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। इसके बावजूद भी पटवारी, राजस्व निरीक्षक, तहसीलदार के द्वारा कार्य में लापरवारी बरतने पर आगामी माह में वेतन रोकने की कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में अपर कलेक्टर जेपी यादव, शहपुरा एसडीएम  ऐश्वर्य वर्मा, एसडीएम डिण्डौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीएम बजाग  रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर  वैधनाथ वासनिक, समस्त तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, भूअभिलेख अधिकारी  रेवा झारिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

रैपुरा में विधायक कप प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, डुंडीसरई की टीम ने जीता खिताब,विधायक ओमप्रकाश धुर्वे की अध्यक्षता में हुआ समापन समारोह, विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

error: Content is protected !!