Search
Close this search box.

खुले बिजली तार से मौत का करंट! भैंस और बैल की मौत, 3 साल का बच्चा घायल — बिजली विभाग बेखबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी जिले के ग्राम पंचायत सहजपुरी में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां ट्रांसफार्मर के पास खुले पड़े विद्युत तारों की चपेट में आकर अब तक दो मवेशियों की मौत हो चुकी है, जबकि एक तीन साल का मासूम बच्चा घायल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।

सहजपुरी गांव में ट्रांसफार्मर के पास खुले और झूलते बिजली के तार अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। कुछ दिन पहले एक भैंस इन खुले तारों की चपेट में आकर मर गई थी। इसी दौरान एक तीन साल का बच्चा भी करंट लगने से घायल हो गया।

ताजा मामले में अब एक बैल की भी करंट लगने से मौत हो गई है। लगातार हो रहे हादसों के बाद भी बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर सुधार कार्य नहीं करा रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के पास खुले तार लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, लेकिन शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। लोगों में डर का माहौल है और बच्चे व मवेशी हर वक्त खतरे में हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले विद्युत तारों को तुरंत ठीक कराया जाए, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो और मवेशियों की मौत का उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि आगे कोई बड़ी जनहानि न हो।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!