Search
Close this search box.

शहपुरा में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के साथ कार्यकर्ताओं और पत्रकारों ने मनाया उत्सव,वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती के नेतृत्व मे हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ नेत्री कृष्णा उरैती और पूर्व नपं अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे कार्यकर्ता

शहपुरा – नगर के निवास रोड स्थित स्थल पर कांग्रेस पार्टी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता तथा शहपुरा विधानसभा क्षेत्र की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष सुश्री कृष्णा उरैती ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार उपस्थित रहे।


होली मिलन समारोह के दौरान पूरे कार्यक्रम स्थल पर रंग, गुलाल और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली और रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डीजे की धुन पर कार्यकर्ता और उपस्थित लोग जमकर झूमते नजर आए। वहीं कांग्रेस नेत्री कृष्णा उरैती और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने भी समस्त पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और डीजे की धुन पर नाचते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर क्षेत्र में शांति, खुशहाली और विकास की कामना की। वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित इस होली मिलन समारोह में वरिष्ठ नेत्री सुश्री कृष्णा उरैती ने महिलाओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण है और ऐसे सामाजिक आयोजनों से आपसी सहयोग और समरसता को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और उपस्थित लोगों ने मिलकर होली के पर्व की खुशियां मनाईं और एक-दूसरे को बधाई देते हुए आपसी भाईचारे का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल बना रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

error: Content is protected !!