Search
Close this search box.

झारिया मेहरा धर्मशाला में होली मिलन समारोह, रंग-गुलाल के साथ दिया सामाजिक एकता का संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहपुरा – नगर के उमरिया रोड स्थित झारिया मेहरा धर्मशाला में रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर झारिया मेहरा युवा संघ के तत्वाधान में सामाजिक होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के नवयुवकों, वरिष्ठजनों तथा स्वजातीय बंधुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया और एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा धर्मेश्वर महादेव का पूजन-अर्चन कर रंग-गुलाल अर्पित करते हुए किया गया।

इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ तथा वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया। साथ ही युवाओं से समाज के विकास और सामाजिक परंपराओं को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।


समारोह के दौरान रंग पंचमी के अवसर पर समाज के सभी वरिष्ठजनों को रंग-गुलाल लगाकर सम्मानित किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झारिया एवं ब्लॉक अध्यक्ष अंकित झारिया का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वी झारिया ने किया। इस अवसर पर झरिया सेवा समिति के अध्यक्ष उमा प्रसाद झरिया, संरक्षक शोभाराम झारिया, लाला झरिया, गणेश चंदेल, देवलाल नागेश, मीडिया प्रभारी संदीप गौलिया, अखिलेश झारिया, अधिवक्ता विनय झारिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप झारिया,लक्षमण झारिया, मोले झारिया, सियाराम झारिया, हीरालाल झारिया, प्रभु दयाल झारिया, भानु प्रसाद झारिया, शिक्षक नेमचंद झारिया, परशुराम माथुने, डॉ. सुशील गवले, चमन झारिया, आनंद चंदेल, बंसीलाल झरिया, गुरु प्रसाद झारिया, सुनील झारिया, विसर्जन झारिया, दुर्गेश झारिया, राकेश झारिया सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में झारिया मेहरा युवा संघ एवं समाज के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

error: Content is protected !!