Search
Close this search box.

सीवर लाइन एवं एसटीपी निर्माण कार्य की होगी जांच, सीएमओ डिंडोरी को कारण बताओ नोटिस जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी : 13 मार्च, 2026
नगर परिषद डिंडौरी में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत किए जा रहे सीवर लाइन एवं सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण कार्य से संबंधित शिकायतों को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा संभावित लीकेज के कारण तालाब के पानी के प्रदूषित होने की आशंका के मामले में कलेक्टर द्वारा जांच के निर्देश दिए गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी डिंडौरी स्थित डेम/तालाब के भीतर से सीवर लाइन डाली गई है, जिसमें कुछ स्थानों पर संभावित लीकेज की आशंका व्यक्त की गई है। इससे तालाब के पानी के प्रदूषित होने की संभावना को लेकर स्थानीय स्तर पर चिंता व्यक्त की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय द्वारा निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा वास्तविक स्थिति की जांच के लिए एक जांच दल गठित किया गया है। जांच दल को आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नगर परिषद डिंडौरी को निर्देशित किया गया था। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर द्वारा 25 फरवरी 2026 को आदेश जारी कर संबंधित अधिकारियों को जांच में सहयोग करने तथा आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।
निर्धारित समय-सीमा के बावजूद नगर परिषद द्वारा अपेक्षित जानकारी एवं अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर परिषद डिंडौरी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने की स्थिति में मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक संपन्न, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश,आरटीओ विभाग को बिना परमिट, रोड टैक्स एवं फिटनेस प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

error: Content is protected !!