Search
Close this search box.

मेंहदवानी विकासखंड मुख्यालय स्थित तीन होटलों में छापा मार करवाई कर चार घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किये

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी

घरेलू गैस सिलेंडरों का दुरुपयोग रोकने एवं उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से सिलेंडर प्रदाय सुनिश्चित करने के लिए एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा के निर्देश पर सहायक आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी द्वारा राजस्व विभाग अमले के साथ मिलकर मेंहदवानी विकासखंड मुख्यालय स्थित तीन होटलों में छापा मार करवाई कर तीन घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए इन घरेलू सिलेंडरों का होटल में व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था जायका बिरियानी सेंटर समीर होटल तथा मनोहर चाय सेंटर से एक-एक घरेलू सिलेंडर जप्त किया गया इसके बाद टीम द्वारा विकासखंड मेंहदवानी के ग्राम पंचायत मटियारी में एक सड़क बनाने वाली कंपनी के अस्थाई शिविर पर छापामार कार्रवाई की गई जहां एक उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत दिया जाने वाला गैस सिलेंडर का दुरुपयोग होना पाया गया जिसे मौके पर जप्त कर लिया गया इस प्रकार पूरी कार्रवाई में कुल 4 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए ,द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस ( प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर होटल संचालकों पर प्रकरण दर्ज किया गया है कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग से पटवारी सतीश बरकड़े तोऐश भारद्वाज तथा हेमराज मावी उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!