Search
Close this search box.

मध्य प्रदेश टूरिज्म क्विज के विजेता उपविजेता का भ्रमण,सरसी इसलैंड एवं बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व की सैर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एमपी अजब है के अनोखे क्विज के विजेता उप विजेता यात्रा भ्रमण कूपन से हुये पुरुस्कृत

डिंडौरी विगत दिवस मध्य प्रदेश पर्यटन क्विज के जिला स्तरीय विजेता एवं उपविजेता विद्यार्थियों के दल का भृमण क्रमशः बांधवगढ़ राष्ट्रीय टाईगर पार्क एवं मध्यप्रदेश के गोवा में रूप मे विख्यात सरसी आइलैंड की आकर्षक यात्रा कराई गई उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन,जिला पंचायत जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद से दिव्यांशु चौधरी सीइओ ज़िला पंचायत के निर्देशन एवं शिक्षा विभाग से सुमन तेकाम डीईओ के मार्गदर्शन में एमपीटी क्विज का आयोजन किया गया था मध्यप्रदेश टूरिस्म क्विज मास्टर अश्विनी साहू ने बताया ज़िला प्रशाशन के निर्देशन में डिंडौरी जिले के कक्षा 9से 12 के 142 हाई हायर सेकंडरी स्कूल (शासकीय एवं निजी) ने रिकॉर्ड पंजीयन किया था जिसमें 103 टीम के कड़े मुकाबले लिखित परीक्षा एवं मल्टीमीडिया राउंड पर 3 विजेता टीम सी.एम.राइज मॉडल स्कूल डिंडोरी रुद्र प्रताप झारिया दीपक कुमार गौतम तेजराम बिलागर उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी राजेश कुमार गौतम चमर सिंह मरावी रामेश्वर गौतम मॉडल स्कूल करंजिया हंसिका यादव प्रियंका धुर्वे भूपेंद्र यादव 3 उपविजेता टीम महाऋषि वैदिक स्कूल गाड़ासरई से काकुल साहू प्राची साहू भूमिका मानिकपुरी राजूषा हायरसेकंडरी स्कूल से सूजल परते मधु परते विनायक वर्मा एवं सीएम राइज राई स्कूल से नमन यादव ललित दास भास्कर मीनाक्षी धुर्वे चयनित कहा


उक्त प्रतिभागियों को क्विज़ मास्टर दल प्रभारी अश्विनी साहू शिक्षक एवं सह प्रभारी महिला शिक्षिका नीता गौलिया एवं निशा यादव के मार्गदर्शन में एमपीटी द्वारा विजेता एवं उपविजेता को प्रदाय गिफ्ट कूपन के आधार पर एडवेंचर यात्रा का अवसर प्राप्त हुआ, विजेता टीम को दो रात एवं तीन दिन सरसी आईलैंड में जल क्रीड़ा क्रोकोडाइल सफारी वाटर साइकलिंग वाटर बाइक ड्राइविंग की शानदार यात्रा यातायात भोजन स्वल्पाहार, रात्रि विश्राम एवं भ्रमण संबंधी समस्त गतिविधियां में भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ एवं उपविजेता टीम को इसी अनुसार उपविजेता टीम को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सैर कराई गई जहां टाइगर को देखते ही सभी प्रतिभागी बड़े प्रसन्न हुए एवं म्यूजियम की सैर करते हुए बांधवगढ़ पर्यटन इतिहास एवं वर्तमान बांधवगढ़ के पर्यटन की रोचक जानकारी प्राप्त की।


उक्त सफलता पर शिक्षा जगत एवं विभाग से संगीता सोनी ज़िला पंचायत आशीष पांडे पीएस कुसराम अमित गौलिया एस बी बघेल केशव तिवारी रूपा ठाकुर के डी मिश्रा अखिलेश झारिया संजय सोनी अंगद मरावी सहित प्राचार्य एवं शिक्षको ने विजेता उपविजेता दल को बधाई शुभकामनाएं दी

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!