सचिव द्वारा अपूर्ण सामुदायिक शौचालय भवन का पैसा निकाल लिया गया , कागजोे मेें कार्य पूरा बताया गया ,मामला ग्राम पंचायत देवगांव के पोषक ग्र्राम डोमदादर का

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शहपुरा प्रधानमंत्री के आव्हान पर स्वच्छता को लेकर पूरा देश एक साथ खडा होकर स्वच्छता को अपनाने के लिए पहल करने लगे जिसके तहत मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में सामुदायिक स्वछता शौचालय भवन बनवाने के लिए करोडो अरबो रूप्ये पानी की तहर बहाए ,परन्तू धरातल पर इस योजना को पलीता लगाने के लिए किसी भी प्रकार की कोर कसर नहीं छोडी गई है इसी क्रम में शहपुरा जनपद पंचायत के अतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव माल के पोषक ग्राम डोमदादर में शासन ने करीब तीन लाख तेरालिस हजार रूप्ये की लागत से शौचालय भवन बनाने के लिए राशि प्रदान किया गया था परन्तू तत्कालीन सरपंच व मौजूदा सचिव बलराम सिंह सैयाम के द्वारा बिना निर्माण कराये अपूर्ण निर्माण को पूरा बता विभागीय अधिकारियो के साथ मिलकर पूरा पैसा गबन कर लिया । इस पूरे राशि में दो लाख दस हजार स्वच्छ भारत मिशन मद के तहत दिया गया था एवं नब्बे हजार रूप्ये ग्राम पंचायत के पन्द्रहवे वित की राशि से प्रदान किया गया था शेष राषि मनरेगा के तहत दी गई थी। वही इस मामले में एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा से बात की गई तो उन्हें कहा इस पूरे मामलों को मैं स्वयं दिखवाऊंगा।

Leave a Comment

और पढ़ें

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

सवर्ण समाज की जिला स्तरीय बैठक में गूंजा समानता और न्याय का स्वर,आरक्षण, यूजीसी एवं एससी-एसटी कानून की समीक्षा पर हुआ मंथन , 22 सितंबर को डिंडोरी में विशाल रैली, राष्ट्रपति एवं केंद्र सरकार के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

error: Content is protected !!