Search
Close this search box.

जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकानों की गणना के संबध में 1 मई से 30 मई तक चलेगा जनगणना अभियान,सभी करे सहयोग – एसडीएम शहपुरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डिंडोरी।


भारत सरकार के निर्देशानुसार आगामी 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक देशभर में जनगणना कार्य होने जा रहा है। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान के सफल संचालन के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनगणना कार्य के माध्यम से जिले की जनसंख्या, आवासीय स्थिति एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े संकलित किए जाएंगे।
जनगणना दल घर-घर पहुँचकर परिवारों से आवश्यक सामान्य जानकारी प्राप्त करेंगे। इसमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, पेयजल व्यवस्था, बिजली सुविधा, शौचालय, गैस कनेक्शन, वाहन संबंधी विवरण तथा परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज की जानकारी शामिल रहेगी।
एसडीएम शहपुरा एश्वर्य वर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि जनगणना दल को सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान कर राष्ट्रीय दायित्व के निर्वहन में सहयोग करें, ताकि विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन के लिए सटीक आंकड़े उपलब्ध हो सकें।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!