Search
Close this search box.

एसडीएम ने शहपुरा में विभिन्न निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण,संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


डिंडौरी :
अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा  ऐश्वर्या वर्मा ने क्षेत्र में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने एनएच बायपास शहपुरा पर चल रहे कार्य एवं जेएसजेबी के निर्माणाधीन स्ट्रक्चर का अवलोकन किया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं एसडीओ एनएच भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने एवं समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ;सीएचसी शहपुरा में निर्माणाधीन नवीन 20 बिस्तरीय अस्पताल भवन का निरीक्षण किया गया। मौके पर तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग के उपयंत्री एवं एसडीओ पीआईयू उपस्थित रहे। एसडीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।


इसी क्रम में एसडीएम ने मॉडल कॉलेज शहपुरा की भवन निर्माण प्रगति का भी निरीक्षण किया। साथ ही डिग्री कॉलेज परिसर में बनाए जा रहे नवीन 100 सीटर छात्रावास का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।


एसडीएम श्री वर्मा ने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय.सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Comment

और पढ़ें

Buzz Open / Ai Website / Ai Tool
error: Content is protected !!